राजस्थान में आंधी-बारिश, 3 की मौत

एमपी के 15 शहरों में पारा 40 डिग्री पार, यूपी में हीटवेव अलर्ट; दिल्ली में सुबह बरसा पानी
नई दिल्ली
दिल्ली के आरके पुरम इलाके में रविवार सुबह बारिश हुई।
दिल्ली-NCR के कई हिस्सों में रविवार सुबह हुई बारिश ने तापमान में राहत दी है। ठंडी हवाओं और बादल के चलते दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, आज राजस्थान, हरियाणा और यूपी के कुछ इलाकों में भी बारिश हो सकती है।
राजस्थान में शनिवार रात आए आंधी-तूफान के चलते 3 लोगों की जान चली गई। अजमेर में आंधी-बारिश से एक घर की दीवार ढह गई थी। दबने से मां और दो बेटों की मौत हो गई।
मध्य प्रदेश में शनिवार को 15 शहरों में तापमान 40 डिग्री पार चला गया। शाम को हुई बारिश से गर्मी से राहत मिली। यूपी में भी 10 शहरों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। पटना शनिवार को देश की सबसे गर्म राजधानी रही। यहां पारा 42.7 डिग्री रिकार्ड हुआ। दूसरे नंबर पर 42.6 डिग्री के साथ चेन्नई और 42.2 डिग्री के साथ तीसरे नंबर पर रायपुर रहा।

  • Related Posts

    इंदौर अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0: MP में 2047 तक 20 लाख रोजगार का लक्ष्य, 15 नई टाउनशिप बसाने की तैयारी

    By: Ravindra Singh इंदौर। मध्य प्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने और निवेश के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2047…

    केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 63% हुआ

    पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी नई दरें केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते…