अमेरिका में राहुल बोले- मोदी कार पीछे देखकर चला रहे

:कहा- ट्रेन हादसे पर सवाल पूछो तो कहेंगे कांग्रेस ने 50 साल पहले ये किया था

न्यूयॉर्क
राहुल गांधी ने रविवार देर रात न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम न्यूयॉर्क के जेविट्स सेंटर में हुआ। राहुल को सुनने के लिए 5 हजार प्रवासी भारतीय जुटे। राहुल ने यहां 26 मिनट भाषण दिया। राहुल के भाषण से पहले ओडिशा ट्रेन हादसे के विक्टिम्स को श्रद्धांजलि दी गई।
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश को पीछे ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा- आप सब कार में बैठकर इस कार्यक्रम में आए, अगर आप सिर्फ रियर व्यू मिरर में देखकर गाड़ी चलाएंगे, तो क्या सही से चला पाएंगे। एक के बाद एक हादसे होंगे। लेकिन PM मोदी देश की गाड़ी ऐसे ही चला रहे हैं। वे सिर्फ पीछे की तरफ देख रहे हैं और फिर हैरान हो रहे हैं कि हादसे पर हादसे क्यों हो रहे हैं।

RSS और भाजपा पीछे की सोच रखते हैं। उनसे कुछ भी पूछो, वो पीछे की तरफ देखने लगते हैं। उनसे पूछो ट्रेन हादसा कैसे हुआ, तो वो कहेंगे कि कांग्रेस सरकार ने 50 साल पहले ये किया था। उनसे पूछो कि आपने टेक्स्ट बुक से पीरियॉडिक टेबल क्यों निकाल दिया, तो वो कहेंगे कि कांग्रेस ने 60 साल पहले ये किया।

  • Related Posts

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…

    MP कैबिनेट के बड़े फैसले: EOW को 345 करोड़ रुपये मंजूर, कम बारिश से प्रभावित किसानों की स्थिति का होगा आकलन

    By: Ravindra Singh भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई और…