PM मोदी ने 10 हजार भारतीयों का जीनोम सीक्वेंसिंग डेटा राष्ट्र को सौंपा

modi1 0qlOR4modi1 0qlOR4

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को 10 हजार भारतीयों का जीनोम सीक्वेंसिंग डाटा राष्ट्र को सौंपा। यह उपलब्धि जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान के क्षेत्र में मील का पत्थर है। देश में आनुवंशिक विविधता का प्रतिनिधित्व करने वाले जीनोम इंडिया डाटा पर भारतीय जैविक डाटा केंद्र (आइबीडीसी) के शोधकर्ता शोध कर सकेंगे। इससे जेनेटिक और संक्रामक रोगों के उपचार में मदद मिलेगी।

जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा- मोदी
जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित जीनोमिक्स डाटा कान्क्लेव में पीएम मोदी ने वर्चुअल तरीके से जीनोम सीक्वेंसिंग डाटा देश को सौंपा। इस अवसर पर मोदी ने वीडियो रिकार्डेड बयान में कहा, मुझे विश्वास है कि यह जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।

सटीक चिकित्सा तकनीकों के विकास को बढ़ावा मिलेगा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहा कि आईआईटी, वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआइआर) और जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान एवं नवाचार केंद्र (बीआरआइसी) जैसे 20 से अधिक संस्थानों ने इस अनुसंधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह राष्ट्रीय डाटाबेस देश का अमूल्य वैज्ञानिक संसाधन के रूप में कार्य करेगा। इससे आनुवांशिक और संक्रामक रोगों के उपचार में प्रगति होगी। इसके साथ ही नई दवाओं और सटीक चिकित्सा तकनीकों के विकास को बढ़ावा मिलेगा।

विभिन्न समुदायों की जीवनशैली पर शोध करने में भी मदद मिलेगी।इस अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेन्द्र सिंह, प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर अजय कुमार सूद, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के महानिदेशक एवं स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के सचिव राजीव बहल तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव राजेश गोखले मौजूद रहे।

जीनोम माता-पिता से मिलते हैं
जीनोम सीक्वेंसिंग डाटा के तहत न्यूक्लियोटाइड के क्रम का पता लगाया जाता है मानव जीनोम डीआक्सीराइबोन्यूक्लिक एसिड (डीएनए) से बने होते हैं। हमारी कोशिकाओं में जीनोम 23 जोड़े गुणसूत्रों या क्रोमोजोम के रूप में होते हैं। हमें जीनोम माता-पिता से मिलते हैं। जीनोम सीक्वेंसिंग डाटा के तहत डीएनए के भीतर न्यूक्लियोटाइड के सटीक क्रम का पता लगाया जाता है। इसके अंतर्गत डीएनए में मौजूद एडानीन (ए), गुआनीन (जी), साइटोसीन (सी) और थायमीन (टी) के क्रम का पता लगाया जाता है।

  • Related Posts

    वॉटर स्पोर्ट्स का हब बन रहा है भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत, स्पोर्ट्स सहित सभी क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रहा है। वर्ष 2016 के रियो…

    Microsoft की सर्विस 16 घंटे से ठप, 74 देशों में असर; क्या साइबर अटैक से मचा हड़कंप?

    नई दिल्ली। दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सेवाओं में आई बड़ी तकनीकी गड़बड़ी ने लाखों यूजर्स और कारोबारियों की परेशानी बढ़ा दी है। Outlook और Office 365 की सेवाएं…