जरूरतमंदों तक पहुंच रहा शासन की योजनाओं का लाभ, मूक&बधिर दंपति हैं इसका प्रमाण

रायपुर : जन्म से मूक-बधिर रहे दंपत्ति को मिला उनका आशियाना जन्म से मूक-बधिर रहे बैकुंठ दास और जयंती कोे रोजमर्रा की चीजों के लिए ही मशक्कत करनी पड़ती थी, ऐसे में उनका अपना पक्का घर बना पाना तो नामुमकिन ही था। उन्हें कच्चे मकान में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब वे अपने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने नए  पक्के आवास में सुरक्षित और आरामदायक जीवन जी रहे हैं, जिससे उनकी जीवनशैली में बहुत बड़ा बदलाव आया है।

हितग्राही मूलक योजनाओं से जीवन हुआ आसान
शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं से मूक-बधिर दंपति का जीवन अब पहले से कहीं आसान हो गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना से न केवल उन्हें पक्का आवास मिला, बल्कि उन्हें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, वृद्धा पेंशन योजना और निःशुल्क खाद्यान्न जैसी अन्य योजनाओं का भी लाभ मिल रहा है। ये योजनायें उनके जीवन में एक नया सवेरा लेकर आई है। जिससे उनकी स्थिति में आज सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।

योजनाओं से लाभान्वित दंपति हुए भावुक
सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं ने मूक-बधिर दंपति के जीवनशैली में बड़ा बदलाव लाया है। इस दंपति से जब शासन द्वारा संचालित योजनाओं को लेकर इशारे में सवाल किए गए तो परिवार काफी भावुक हो गया, दोनों हाथ जोड़कर शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं के लिए शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…