संचालक, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार ने भिलाई आईटीआई का किया औचक निरीक्षण

रायपुर : संचालक, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार ऋतुराज रघुवंशी ने आज प्रातः 9:30 बजे भिलाई स्थित आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था  का औचक निरीक्षण किया। संस्थान के प्राचार्य, टी.के. सातपुते, निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए गए। उपस्थिति पंजी में उनके हस्ताक्षर दर्ज नहीं थे। इसके अतिरिक्त, संस्थान के अन्य कर्मचारियों सुदुर्गा साहू (सहायक वर्ग-3) और विवेक राठौर (सहायक ग्रेड-3) के भी उपस्थिति दर्ज नहीं पाई गई। उनके नाम के समक्ष अवकाश प्रविष्टि या अन्य किसी प्रकार की सूचना भी उपलब्ध नहीं थी।

संचालक ऋतुराज रघुवंशी ने कर्तव्य के प्रति घोर उपेक्षा और अनुशासनहीनता के कारण प्राचार्य टी.के. सातपुते को कारण बताओ सूचना जारी की गई है। उनसे तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। निरीक्षण के दौरान संचालक रघुवंशी ने संस्थान में प्रशिक्षण की गुणवत्ता, कर्मचारियों की उपस्थिति और संस्थान के समुचित प्रबंधन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…