बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

मुंबई । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को मिला है। मंधाना ने साल 2024 में 57.46 की औसत से 747 रन बनाए। उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए एक कैलेंडर वर्ष में चार एकदिवसीय शतक बनाए, जो महिलाओं के खेल में एक नया रिकॉर्ड है। इस बल्लेबाज को इससे पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की वर्ष की महिला एकदिवसीय क्रिकेटर का पुरस्कार भी दिया गया था।आईसीसी के अनुसार मंधाना ने कठिन हालातों भी रन बनाए। मंधाना ने जून 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3-0 से सीरीजी जीतने के दौरान शतक लगाए। अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भी उन्होंने शतक लगाया। इसके बाद दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में शतक लगाया।मंधाना के नाम एक कैलेंडर वर्ष में 13 पारियों में 747 रन हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 95.15 रही है। इस वर्ष उन्होंने सौ से अधिक बार बाउंड्री भी लगाई।

  • Related Posts

    लालकिले से महानाट्य मंचन..विक्रमादित्य के पिता की भूमिका निभा चुके सीएम डॉ मोहन यादव!

    महेंद्र विश्वकर्मा तीन दिन मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव और उनकी सरकार दिल्ली में डेरा डालेगी..अवसर भी खास और बेहद ऐतिहासिक है..दरअसल मध्यप्रदेश शासन और महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ देश…

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    चैंपियंस ट्रॉफी के आगाज में अब बस कुछ दिन रह गए हैं. उससे पहले श्रीलंका के स्टार खिलाड़ी दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने संन्यास का ऐलान कर दिया…