बोर्ड परीक्षा में परीक्षा परिणाम पर खराब आने पर कई प्राचार्यों की वेतन वृद्धि रुकी

मध्यप्रदेश के सागर संभाग आयुक्त डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं 12वीं की 2023-24 की वार्षिक परीक्षा में 30 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम पर सागर जिले के दो प्राचार्यों छतरपुर के पांच टीकमगढ़ के चार प्राचार्य की एक-एक वेतन वृद्धि आसंचयीरूप से रोकने के आदेश जारी किए हैं।
डॉ रावत ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा में शतप्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के निर्देश दिए गए थे, किंतु सागर छतरपुर, टीकमगढ़ जिले के 11 विद्यालयों के परीक्षा परिणाम 30 प्रतिशत से कम रहे। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी के प्रस्ताव के बाद संबंधित प्राचार्य की एक-एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…