मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज काे जयंती पर किया नमन

र्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की दिवंगत नेत्री सुषमा स्वराज की आज शुक्रवार काे जयंती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दिवंगत नेत्री को स्मरण करते हुए विनम्र नमन किया है।

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा मां भारती के गौरव, देश की प्रगति एवं गरीब कल्याण के लिए समर्पित पूर्व विदेश मंत्री, आदरणीय दीदी, श्रीमती सुषमा स्वराज जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। अकाट्य तर्क, धाराप्रवाह संबोधन, प्रखर विचार एवं अद्वितीय चिंतन से आपने राष्ट्रवादी विचारधारा को सिंचित किया और असंख्य युवाओं का मार्गदर्शन किया।

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…