दूल्हे को घोड़ी पर आया हार्ट अटैक, दुल्‍हन स्‍टेज पर करती रह गई इंतजार

दूल्हे-को-घोड़ी-पर-आया-हार्ट-अटैक,-दुल्‍हन-स्‍टेज-पर-करती-रह-गई-इंतजार

श्योपुर,

 बाराती नाच रहे थे, दूल्हा दुल्हन को वरमाला के लिए स्टेज पर ले जाने की तैयारी थी। जैसे ही दूल्हा ने तोरण मारा तो उसे घोड़ी पर ही अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। पल भर में ही सारी खुशियां मातम में बदल गई। स्वजन तुरंत दूल्हे को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने भी मृत घोषित कर दिया। मृतक दूल्हा एनएसयूआई का पूर्व जिला अध्यक्ष था।

जानकारी के अनुसार सूसवड़ा हाल जाट छात्रावास के पास श्योपुर निवासी 27 वर्षीय प्रदीप जाट का 14 फरवरी की रात विवाह संपन्न होने जा रहा था।  बारात मैरिज गार्डन पहुंच गई थी, तोरण मारने के बाद दूल्हे को स्टेज पर ले जाने की तैयारी थी।  तभी अचानक घोड़ी पर बैठे-बैठे उसे अटैक आ गया और वह नीचे गिर गया।  दूल्हे के घोड़ी से गिरते ही बारातियों के होश उड़ गए और वह उसे तुरंत अस्पताल ले गए।  वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि मृतक दूल्हा पूर्व सरपंच का बेटा है। दो भाई और एक बहन है, जिसमे प्रदीप सबसे छोटा था।

बताया गया है कि प्रदीप जाट का जिस लड़की से विवाह होने जा रहा था वह गुरुनवादा गांव की रहने वाली है, और वर्ग एक की टीचर है जो शहर के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ही पदस्थ है।

  • Related Posts

    राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी के सामने कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार लोहानी, दाखिल किया नामांकन

    भोपाल। मध्य प्रदेश में 12 नवंबर को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार लोहानी ने नामांकन दाखिल…

    उमरिया में कोयले से लदा ट्रक नदी में गिरा, चालक को सुरक्षित निकाला; खलासी फंसा

    देर रात करीब 12 बजे हुआ हादसा, क्रेन और जेसीबी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी उमरिया। उमरिया में उचेहरा और घोरचत्र नदी के बीच देर रात करीब 12 बजे…