रेल विकास की नई रफ्तार: निमाड़ के सपनों को पंख मिलेंगे : राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी

बड़वानी

निमाड़ अंचल के विकास की दिशा में एक और सार्थक कदम उठाते हुए, राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने आज मुंबई में आयोजित रेलवे संबंधी संसदीय स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक में सक्रिय भागीदारी की। इस बैठक में दो महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं — इंदौर से मनमाड़ नवीन रेल लाइन एवं खंडवा से अलीराजपुर प्रस्तावित रेल मार्ग — की समीक्षा की गई।

डॉ. सोलंकी ने बैठक में स्पष्ट रूप से कहा कि यह परियोजनाएं केवल पटरियाँ नहीं, बल्कि निमाड़ के सामाजिक-आर्थिक विकास की रीढ़ साबित होंगी। उन्होंने विशेष रूप से इन रेलमार्गों से संबंधित सर्वे कार्य की प्रगति पर जानकारी ली और समयबद्ध क्रियान्वयन पर बल दिया।

उन्होंने बताया कि इंदौर-मनमाड़ रेललाइन परियोजना को हाल ही में स्वीकृति मिली है और खंडवा-अलीराजपुर मार्ग का सर्वे कार्य अंतिम चरणों में है। ये दोनों मार्ग न सिर्फ परिवहन को आसान बनाएंगे, बल्कि आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों को देश की मुख्यधारा से जोड़ेंगे।

डॉ. सोलंकी ने रेल मंत्रालय को धन्यवाद देते हुए कहा, “निमाड़ के विकास की जो किरण सालों से इंतजार कर रही थी, अब वह क्षितिज पर दिखने लगी है। मैं यह विश्वास दिलाता हूँ कि क्षेत्र की जनता के हर सपने को पूरा करने के लिए मैं पूरी ताक़त से जुटा हूँ।”

उन्होंने समिति में यह भी आग्रह किया कि इन परियोजनाओं को जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाया जाए, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार, व्यापारियों को व्यापार और आमजन को सस्ता, सुलभ और सुरक्षित परिवहन सुविधा मिल सके।

  • Related Posts

    ग्वालियर में बीच सड़क पर दबंगई, कार रोककर लाठी-डंडों से की तोड़फोड़; युवक को दी जान से मारने की धमकी

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। झांसी रोड थाना क्षेत्र के चेतकपुरी चौराहे पर युवकों ने सरेराह एक कार को…

    दिवाली की रात मातम में बदली खुशियां: 12 घंटे में 36 लोगों की मौत, कहीं घरों में लगी आग तो कहीं सड़क हादसों ने छीनी जिंदगी

    देशभर में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया, लेकिन खुशियों के इस पर्व के बीच कई परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अलग-अलग राज्यों में आग लगने और…