समुदाय आधारित वन पुनर्स्थापन एवं जलवायु परिवर्तन-अनुकूलन आजीविका कार्यशाला का समापन

भोपाल
पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि जन-समुदाय की पारम्परिक ज्ञान प्रणाली की वन संरक्षण में अहम भूमिका है। मंत्री श्री पटेल आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल में समुदाय आधारित वन पुनर्स्थापन एवं जलवायु परिवर्तन-अनुकूलन आजीविका कार्यशाला के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के सहयोग से वनों के संरक्षण एवं पुनर्स्थापन के कार्य अधिक प्रभावी ढंग से किये जा सकते हैं। समुदाय की सहभागिता को बढ़ावा देने और सतत विकास के लिये प्रशिक्षण एवं जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया गया।

कार्यशाला में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सत्येन्द्र सिंह ने विभिन्न सत्रों के प्रतिभागियों को वन प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और स्थानीय स्तर पर नवाचारों के प्रयोग के बारे में बताया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासकीय अधिकारी एवं अकादमी के कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

  • Related Posts

    ग्वालियर में बीच सड़क पर दबंगई, कार रोककर लाठी-डंडों से की तोड़फोड़; युवक को दी जान से मारने की धमकी

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। झांसी रोड थाना क्षेत्र के चेतकपुरी चौराहे पर युवकों ने सरेराह एक कार को…

    दिवाली की रात मातम में बदली खुशियां: 12 घंटे में 36 लोगों की मौत, कहीं घरों में लगी आग तो कहीं सड़क हादसों ने छीनी जिंदगी

    देशभर में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया, लेकिन खुशियों के इस पर्व के बीच कई परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अलग-अलग राज्यों में आग लगने और…