नर्मदा परिक्रमा पथ पर आश्रय स्थलों के निर्माण कार्यों में लाए गति : मंत्री पटेल

भोपाल.
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि नर्मदा परिक्रमा पथ पर आश्रय स्थलों के निर्माण कार्यों में गति लाएं। उन्होंने पौधरोपण के फेंसिंग कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। सोमवार को मंत्रालय स्थित कार्यालय में मंत्री पटेल ने विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्रीमती दीपाली रस्तोगी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

मंत्री पटेल ने निर्माणाधीन ग्राम पंचायत भवनों एवं सामुदायिक भवनों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए द्वितीय किश्त शीघ्र जारी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए, ताकि निर्माण कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण हो सके। इसके साथ ही, माह जुलाई में 23, 24 एवं 25 तारीख को विगत वर्ष की भांति तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया गया। मंत्री पटेल ने कार्यशाला की रूपरेखा शीघ्र तैयार कर आवश्यक तैयारियों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मंत्री पटेल ने सभी अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के लिये भी निर्देशित किया। बैठक के दौरान भवन विहीन जिला एवं जनपद पंचायतों के लिए नवीन भवनों की स्वीकृति के लिए डिजाइन पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

  • Related Posts

    ग्वालियर में बीच सड़क पर दबंगई, कार रोककर लाठी-डंडों से की तोड़फोड़; युवक को दी जान से मारने की धमकी

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। झांसी रोड थाना क्षेत्र के चेतकपुरी चौराहे पर युवकों ने सरेराह एक कार को…

    दिवाली की रात मातम में बदली खुशियां: 12 घंटे में 36 लोगों की मौत, कहीं घरों में लगी आग तो कहीं सड़क हादसों ने छीनी जिंदगी

    देशभर में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया, लेकिन खुशियों के इस पर्व के बीच कई परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अलग-अलग राज्यों में आग लगने और…