मध्यप्रदेश में इन दिनों आंधी-बारिश का दौर जारी, अगले तीन दिन बारिश के साथ तेज आंधी की चेतावनी

भोपाल
मध्यप्रदेश में इन दिनों आंधी-बारिश का दौर चल रहा है। राजधानी भोपाल में मौसम साफ रहा। वहीं, सिंगरौली, विदिशा, बैतूल, छतरपुर और ग्वालियर में आंधी के साथ बारिश भी हुई। मौसम विभाग के द्वारा 20 मई तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना जताई गई है।  मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 3 साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ की हलचल देखने को मिल रही है। इसके कारण से बारिश और आंधी का दौर चल रहा है। आने वाले कुछ दिनों में बारिश के साथ गर्मी का असर भी देखने को मिलेगा।

आज यहां बारिश का अनुमान
मौसम विभाग की रिपोर्ट की मानें तो नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर जिलों में तेज आंधी-बारिश की संभावना है। वहीं, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा जिलों में हवाएं के साथ हल्की बारिश का अनुमान है।
18 मई को गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, इंदौर, भोपाल, उज्जैन, शिवपुरी, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन,अलीराजपुर, बड़वानी, सागर, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, कटनी, उमरिया, शहडोल और सिंगरौली में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट है।
19 मई इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, डिंडौरी, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बड़वानी, सागर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा,बुरहानपुर, खरगोन, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर और सिंगरौली में तेज आंधी और आंधी का अनुमान है।
ऐसे ही 20 मई को निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, दतिया, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, दमोह, पन्ना, सतना, उमरिया, मैहर, बुरहानपुर, खरगोन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, सागर, शहडोल, अनूपपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, मऊगंज, सीधी, नरसिंहपुर, और सिंगरौली में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट है। यहां पर 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है।

  • Related Posts

    कैलाश विजयवर्गीय का विपक्ष पर निशाना, बोले- 30 तारीख को इंदौर में एक लाख लोग सड़क पर उतरेंगे

    आधे दिन की छुट्टी लेकर सड़क पर आने की अपील मध्यप्रदेश के वरिष्ठ मंत्री और भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए इंदौर की जनता से 30…

    ग्वालियर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रांसपोर्ट नगर के दो गोदामों से 645 किलो कैल्शियम कार्बाइड जब्त

    By: Ravindra Singh ग्वालियर। दीपावली से पहले ग्वालियर पुलिस ने अवैध रूप से खतरनाक सामग्री जमा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में बहोड़ापुर थाना…