मध्य प्रदेश के गुना जिले के लंबा चक गांव में मीणा परिवार के दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, एक की मौत

गुना
मध्य प्रदेश के गुना जिले के लंबा चक गांव में मीणा परिवार के दो गुटों के बीच रविवार को खूनी संघर्ष हो गया। इसमें एक युवक की मौत हो गई और दो सगे भाई घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक चार बीघा जमीन पर जबरन जुताई को लेकर इनके बीच विवाद हुआ।

इस दौरान फरसे और कुल्हाड़ी से पिता और बेटों पर हमला किया गया। घायल प्रेम नारायण ने बताया कि एक दिन पहले भी सानई पुलिस को भी हमला होने की सूचना दी गई थी। विवाद में जिस युवक की मौत हो गई उसका नाम राम लखन मीणा है। घायलों के नाम अरविंद, भारत और प्रेम नारायण मीणा हैं। हमले में गंभीर रूप से घायल अरविंद को भोपाल रेफर किया गया है।

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…