भारतीय सेना बाढ़ राहत एवं खोज-बचाव ड्रिल 27 जून को करेगी

भोपाल
भारतीय सेना के मुख्यालय पश्चिम मध्यप्रदेश सब एरिया के खानूगाँव स्थित 3 ईएमई प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा बड़ा तालाब पर बाढ़ राहत एवं खोज-बचाव से संबंधित एक व्यापक अभ्यास (ड्रिल) एवं उपकरणों की प्रदर्शनी का आयोजन 27 जून को सुबह 10:45 बजे किया जायेगा।

इस आयोजन में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल या एनडीआरएफ, राज्य आपदा मोचन बल यानि एसडीआरएफ और गृह विभाग के समन्वय से संयुक्त रूप से भागीदारी करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित एवं समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना, बचाव एवं राहत कार्यों में दक्षता को बढ़ाना तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच सहयोग और तालमेल को सुदृढ़ करना है। इस संयुक्त अभ्यास में बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए राहत, खोज और बचाव कार्यों की वास्तविक परिस्थितियों संबंधी प्रदर्शन किया जाएगा।

 

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…