रेत माफिया की धमकियों से तंग ASI ने की खुदकुशी, सुसाइड वीडियो में सुनाई मौत की वजह

दतिया
 दतिया जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले के गोंदन थाने में पदस्थ एएसआई (ASI) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। आत्महत्या से पहले वीडियो जारी कर थाना प्रभारी, रेत माफिया और एक पुलिसकर्मी को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। एएसआई की आत्मयहत्या से पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति है। कल ही एक राजधानी बोफाल के निशातपुरा के थाना प्रभारी ने भी जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। उसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोंदन थाने में पदस्थ एएसआई प्रमोद

दरअसल मामला दतिया जिले के गोंदन थाने में पदस्थ एएसआई प्रमोद पावन का है, उन्होंने अपने आवास में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। एएसआई के फांसी लगाने के पूर्व का एक वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में मृतक ने गोंदन थाना प्रभारी अरविन्द भदौरिया और थरेट थाना प्रभारी ए हसन पर गंभीर आरोप लगाया है।

इन्हें बताया मौत का जिम्मेदार

थाना प्रभारी अरविन्द भदौरिया जरूरी कार्य से जाने के लिए भी छुट्टी नहीं की बात कहते नजर आ रहे है। एसपी से मिलने जाने की भी परमिशन नहीं दी। थाना प्रभारी अरविन्द भदौरिया के गुर्गे रेत माफिया का काम करने वाले बबलू यादव जान से मारने की धमकी दे रहा है। कोई भी घटना होने पर गोंदन थाना प्रभारी, एक पुलिस कर्मी रुपनारायण यादव और रेत माफिया बबलू यादव को जिम्मेदार बताया है।

  • Related Posts

    राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी के सामने कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार लोहानी, दाखिल किया नामांकन

    भोपाल। मध्य प्रदेश में 12 नवंबर को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार लोहानी ने नामांकन दाखिल…

    उमरिया में कोयले से लदा ट्रक नदी में गिरा, चालक को सुरक्षित निकाला; खलासी फंसा

    देर रात करीब 12 बजे हुआ हादसा, क्रेन और जेसीबी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी उमरिया। उमरिया में उचेहरा और घोरचत्र नदी के बीच देर रात करीब 12 बजे…