एम्स से करोंद तक ऑरेंज रूट: अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन में अभी 30 बड़ी बाधाएं बाकी

भोपाल
रूट पर अंडरग्राउंड स्टेशन के लिए करीब ढाई हेक्टेयर जमीन खाली कराई जा रही है, जबकि अतिरिक्त 20 एकड़ जमीन पहले से उपलब्ध है। काजी कैंप मुख्य मार्ग पर 25 से अधिक दुकानें और मकानों का हिस्सा रूट में आता है। प्रशासन जल्द ही सर्वे कर नोटिस जारी करेगा। करोंद और निशातपुरा इलाके की कई दुकानों का अधिग्रहण भी किया जाएगा। सुभाष नगर के पास आजाद नगर झुग्गी बस्ती शिफ्ट कर दी गई है।

आरा मशीनों की शिफ्टिंग जल्द पूरी होगी। भारत टॉकीज चौराहे के पास ग्रेंड होटल के पीछे भी कुछ स्ट्रक्चर हटाने हैं। सभी बाधाएं दूर होने पर लगभग 16 किमी लंबा रूट क्लियर होगा। सुभाष नगर से एम्स तक 6 किमी का रूट 95% पूरा हो चुका है। अक्टूबर में मेट्रो चलाने की तैयारी है। कुल 30 से अधिक छोटी-बड़ी बाधाओं को दूर करना बाकी है।

भदभदा से रत्नागिरी तक 14 स्टेशन बनेंगे
ब्लू लाइन भदभदा से रत्नागिरी के बीच करीब 14.16 किमी में 14 स्टेशन बनाए जाने हैं। इस रूट पर अभी मिट्‌टी जांच काम चल रहा है। इस रूट पर बिजली के पोलों की शिफ्टिंग, चिकलोद रोड पर मकान-दुकानों सहित करीब 60 (बिजली के पोल सहित) से ज्यादा छोटी-बड़ी बाधाएं हैं। जिनको दूर किया जाना है।

इसके बाद इनको मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए सर्वे काम पूरा हो चुका है। जिला प्रशासन के अफसरों ने बताया कि समय रहते ये सारे काम पूरे कर लिए जाएंगे। समय-समय पर जो भी बाधाएं चिह्नित की गई हैं। उनको हटाने काम चल रहा है। बचे हुए काम भी समय पर पूरे कर लिए जाएंगे।

 

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…