ग्वालियर हाईकोर्ट और अमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी

By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित उच्च न्यायालय (हाईकोर्ट) को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पूरे प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। यह सनसनीखेज धमकी भरा ईमेल सीधे हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर प्राप्त हुआ है। खास बात यह है कि इस मेल में केवल हाईकोर्ट ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित प्रसिद्ध बंगले ‘जलसा’ को भी बम से उड़ाने की बात कही गई है। इसके अलावा, इंदौर में 15 नवंबर को होने वाले प्रसिद्ध पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के प्रस्तावित कॉंसर्ट को रोकने की भी धमकी दी गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सभी सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गई हैं और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है।

हाईकोर्ट परिसर और जजों की सुरक्षा बढ़ाई गई, पुलिस गश्त तेज

धमकी भरा ईमेल सामने आते ही ग्वालियर पुलिस और स्थानीय प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। चूंकि इन दिनों दीपावली के चलते हाईकोर्ट में छुट्टियां चल रही हैं, इसलिए परिसर में आम दिनों की तुलना में भीड़ कम है। हालांकि, सुरक्षा को ताक पर न रखते हुए तुरंत प्रभाव से हाईकोर्ट परिसर और सभी माननीय न्यायाधीशों के आवासों व सुरक्षा घेरे को कड़ा कर दिया गया है। सिटी सेंटर स्थित हाईकोर्ट रोड पर भी पुलिस की गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, छुट्टियों के बाद जब न्यायालय खुलेगा, तो परिसर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति, उनके वाहनों और सामान की बेहद सख्त जांच की जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से च चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया जा रहा है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

विदेशी आईपी एड्रेस का शक, एटीएस और क्राइम ब्रांच कर रही जांच

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए ग्वालियर क्राइम ब्रांच के साथ-साथ आतंकवाद रोधी दस्ते (ATS) को भी जांच में शामिल कर लिया गया है। प्रारंभिक तकनीकी पड़ताल के दौरान यह बात सामने आई है कि धमकी भरे इस ईमेल का आईपी एड्रेस (IP Address) विदेशी हो सकता है। हालांकि, जांच एजेंसियों का यह भी मानना है कि असली लोकेशन छुपाने के लिए वीपीएन (VPN) या अन्य तकनीकों का इस्तेमाल कर देश के भीतर से ही यह मेल भेजा गया हो, इस संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। डीएसपी हेडक्वार्टर रोबिन जैन ने मीडिया से बातचीत में हाईकोर्ट को धमकी भरा ईमेल मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस मामले में साइबर सेल और अन्य खुफिया एजेंसियां तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इस साजिश के पीछे आखिर किसका हाथ है।  

Related Posts

भोपाल में बुजुर्ग महिला की हत्या कर सोने के दांत और गहने ले गई पड़ोसन, 500 रुपये के विवाद में वारदात का आरोप

शाहजहांनाबाद के बाजपेयी नगर में हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने किया खुलासा उधार के 500 रुपये देने से इनकार करने पर बुजुर्ग महिला से हुआ था विवाद CCTV और…

जंगल में हो रहा मंगल! रतनगढ़ माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 12 घंटे में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

दीपावली दोज पर शुरू हुआ तीन दिवसीय लक्खी मेला, माता के जयकारों से गूंज उठा मंदिर परिसर मेले में 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान, दर्शन के…

Leave a Reply