राष्ट्रपति ने की मन्दिर निर्माण हेतु निधि समर्पण की शुरुआत, अयोध्या में मन्दिर निर्माण को जालौन में समर्पण अभियान

अयोध्या/जालौन । मकर संक्रान्ति से अयोध्या में भव्य श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण हेतु निधि समर्पण अभियान की शुरुआत हो चुकी है। महामहिम राष्ट्रपति ने पाँच लाख एक सौ रुपए का चेक विहिप को सौंप कर मन्दिर निर्माण हेतु सहयोग की शुरुआत कर दी है। कई राज्यों के मुख्यमंत्री, समाजसेवी, व्यापारी और राम भक्त इस अभियान में बढ़चढ़ कर सहयोग कर रहे हैं। 
इसी क्रम में, निधि समर्पण अभियान के तहत शुक्रवार को सरस्वती शिशु मंदिर में आरएसएस के जिला सह संघचालक शिवराम महाजन तथा भाजपा जिलाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह (बनाजी) ने परब्रह्म श्रीरामजी की आरती कर, मन्दिर के भव्य तथा शीघ्र निर्माण की प्रार्थना की। इस अवसर पर श्री रामराजा निरंजन, नगर प्रचारक अंशुमान, प्रांत प्रमुख समग्र ग्राम महेश जी, नगर प्रचारक प्रमुख अंशुल, मनुराज तिवारी आदि उपस्थित होकर तथा स्वतन्त्र पत्रकार अनुज पाण्डेय ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के एसबीआई की अयोध्या शाखा के अकाउंट सं. 39161498809 में सहयोग किया। समस्त जनमानस से अनुरोध है कि वे आगे आएँ और मन्दिर निर्माण में यथासंभव योगदान दें!

पत्रकार अनुज पाण्डेय

  • Related Posts

    MP में मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में होगा बदलाव, दिसंबर में नई व्यवस्था; कैबिनेट विस्तार का इंतजार

    By: Ravindra Singh भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में आने वाले दिनों में प्रशासनिक और संगठनात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार मंत्रियों को…

    मुरैना में बिजली का तार डालने को लेकर विवाद, पिता-पुत्र पर लाठियों से हमला; 4 आरोपियों पर केस दर्ज

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बिजली का तार डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले…