फैसला : अमेरिका में जॉनसन एंड जॉनसन कोविड वैक्सीन का टीकाकरण फिर से शुरू होगा

आपको बता दें कुछ दिन पहले ही संयुक्त राज्य अमेरिका में स्वास्थ्य अधिकारियों ने टीका प्राप्त करने वाले लाखों अमेरिकियों के बीच गंभीर रक्त के थक्कों के मामले सामने आने के बाद टीकाकरण पर रोक लगा दी थी। अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने निर्धारित किया है कि अमेरिका में जॉनसन एंड जॉनसन कोविड वैक्सीन के उपयोग पर लगी अस्थायी रोक को हटा दिया जाना चाहिए। टीकाकरण फिर से शुरू कर देना चाहिए।

अमेरिका में सिंगल डोज वाली इस टीका को दिए जाने के कुछ दिनों बाद छह महिलाओं में खून के थक्के जमने और प्लेटलेट की संख्या घटने की रिपोर्टों जारी की गई थी। बयान में कहा गया कि इस टीके की अमेरिका में 68 लाख से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं, जिनमें से ज्यादातर में किसी तरह का दुष्प्रभाव नहीं देखा गया।

  • Related Posts

    दक्षिण कोरिया के निर्माण स्थल पर आग लगने से चार लोगों की मौत, दो अस्वस्थ

    दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर बुसान में शुक्रवार को एक निर्माण स्थल पर आग लगने के बाद दिल का दौरा पड़ने से चार लोगों की मौत हो गई और…

    अमेरिकी अदालत ने ट्रंप प्रशासन को रुकी हुई विदेशी सहायता फिर से शुरू करने का दिया आदेश

    अमेरिका में कोलंबिया डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के एक न्यायाधीश ने शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को रोकी गई विदेशी सहायता को फिर से शुरू करने का आदेश दिया।श्री ट्रम्प…