पूर्व चयनकर्ता ने की भविष्यवाणी, बताया क्या होगा भारत बनाम साउथ अफ्रीका सीरीज का नतीजा

नई दिल्ली। भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले को दमदार अंदाज में अपने नाम किया। सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में भारत ने ये मुकाबला 113 रन के अंतर से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। ऐसे में भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता सरनदीप सिंह ने बताया है कि इस सीरीज का नतीजा क्या होगा और भारत इस सीरीज को कितने अंतर से जीतेगा।

पूर्व क्रिकेटर और चयनकर्ता सरनदीप सिंह ने एएनआइ को बताया, “हां, हम इस भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज 3-0 से जीतते हुए देख सकते हैं, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी उतनी शानदार नहीं दिख रही है। केवल डीन एल्गर, एडन मार्क्रम और क्विंटन डिकाक (जो अब संन्यास ले चुके हैं) ही कुछ रन बना सकते हैं, लेकिन अगर इन तीनों पर सारा दबाव है तो टीम जीत नहीं सकती, क्योंकि भारतीय गेंदबाजी बहुत मजबूत है।”

उन्होंने कहा, “बारिश की वजह से सेंचुरियन टेस्ट मैच पांच दिन में खत्म हुआ। अगर बारिश नहीं होती तो मैच 3 या 4 दिन में खत्म हो जाता।” भारत ने पहली बार सेंचुरियन में कोई टेस्ट मैच जीता है। विराट कोहली एशिया के पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने तीन बाक्सिंग डे टेस्ट मैच जीते हैं। भारत ने मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह की अगुआई वाली तेज गेंदबाजी की बदौलत साउथ अफ्रीका को दो बार 200 से नीचे आउट किया।

सरनदीप सिंह ने पहले टेस्ट मैच को लेकर आगे कहा, “जी हां, ये बड़ी खबर है। मुझे लगता है कि सेंचुरियन में जीतने वाली यह पहली एशियाई टीम है। दक्षिण अफ्रीका में बतौर कोच पहली जीत पर राहुल द्रविड़ को बहुत-बहुत बधाई। दक्षिण अफ्रीका को उनके देश में हराना बहुत मुश्किल है। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए यह बहुत बड़ा पल है। जिस तरह से विराट कोहली ने टीम को संभाला और जिस तरह से हमारे तेज गेंदबाजों ने गेंदबाजी की।

उन्होंने शमी की तारीफ करते हुए कहा, “मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी की। जसप्रीत बुमराह को टखने में चोट लग गई थी, लेकिन उन्होंने वापसी की और अच्छी गेंदबाजी की और मोहम्मद सिराज को सरप्राइज पैकेज के रूप में उतारा। हम सभी बल्लेबाजों की बात करते हैं, लेकिन अपने तेज गेंदबाजों को देखिए। यह भारतीय टीम का संयुक्त प्रयास था। दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन हमारे गेंदबाजों को देखिए। इसका श्रेय रवि शास्त्री को भी जाता है। यहां तक कि भरत अरुण भी तेज गेंदबाजों के लिए श्रेय के हकदार हैं। जिस तरह से उन्होंने उनके साथ 4-5 साल तक काम किया।”

  • Related Posts

    लालकिले से महानाट्य मंचन..विक्रमादित्य के पिता की भूमिका निभा चुके सीएम डॉ मोहन यादव!

    महेंद्र विश्वकर्मा तीन दिन मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव और उनकी सरकार दिल्ली में डेरा डालेगी..अवसर भी खास और बेहद ऐतिहासिक है..दरअसल मध्यप्रदेश शासन और महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ देश…

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    IND vs PAK Champions Trophy 2025: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने कहा कि 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के तीन ग्रुप-स्टेज मैचों और दुबई, यूएई में होने वाले पहले सेमीफाइनल…