भारत की हार की वजह सिर्फ रिषभ पंत का आउट होना नहीं बल्कि क्या रहा

नई दिल्ली। भारत को जोहानसबर्ग टेस्ट मैच में 7 विकेट से हार मिली और मेजबान टीम की इस जीत में कप्तान डीन एल्गर की नाबाद 96 रन की पारी का बड़ा योगदान रहा। इस मैच में एक तरफ जहां भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा तो वहीं गेंदबाजों ने भी औसत दर्जे का प्रदर्शन किया। प्रोटियाज इस टेस्ट में पूरी तरह से भारतीय टीम पर हावी दिखे तो वहीं इस मैच में रिषभ पंत का खराब शाट खेलकर आउट होना भी बड़ा ही चर्चा का विषय रहा।

दूसरी पारी में पंत क्रीज पर तब आए जब रहाणे व पुजारा पवेलियन लौट गए थे। वहां पर पंत को स्थिति के मुताबिक खेलते हुए टीम के लिए कुछ रन बनाने की जरूरत थी, लेकिन वो बेहद गैर जिम्मेदार नजर आए और काफी खराब शाट खेलकर आउट हुए। इसके लिए उनकी जमकर आलोचना भी हुई, लेकिन टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि भारत की हार के लिए पूरी तरह से रिषभ पंत ही जिम्मेदार नहीं रहे।

गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा कि रिषभ पंत का आउट होना ही भारत की हार के लिए सिर्फ जिम्मेदार नहीं रहा। मुझे लगता है कि टीम के अन्य बल्लेबाजों ने वैसा योगदान नहीं दिया जो उन्हें करना चाहिए था। अगर भारत ने दोनों पारियों में 300 रन बनाए होते तो कहानी कुछ और होती। पंत के शाट के बारे में आप कह सकते हैं कि वो काफी खराब था, लेकिन यह कारण नहीं था कि भारत हार गया। भारत को और रन बनाने चाहिए थे और पहले बल्लेबाजी करते हुए उनकी शुरुआत भी ठीक थी, लेकिन वो इसका फायदा नहीं उठा पाए और 280-300 रन के स्कोर तक नहीं पहुंच पाए।

वहीं दूसरी पारी में पुजारा और रहाणे के बीच 111 रन की साझेदारी तीसरे विकेट के लिए हुई। इसके बारे में गावस्कर ने कहा कि अगर इन दोनों के बीच कुछ लंबी साझेदारी और हो जाती तो क्या पता। हो सकता था कि ये दोनों साउथ अफ्रीका को बड़ी चुनौती देने में सफल हो जाते। यानी गावस्कर ने पूरी तरह से इस मैच में टीम की हार का ठीकरा बल्लेबाजों पर ही फोड़ते हुए नजर आए।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…