चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी ने इस वजह से छोड़ा बायो बबल

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में मुंबई और चेन्नई का प्रदर्शन अब तक चिंताजनक रहा है। गुरुवार 21 अप्रैल शाम इन दोनों ही टीमों का सामना होना है। इस मैच में मुंबई के लिए टूर्नामेंट में खुद को बनाए रखने का आखिरी मौका होगा क्योंकि टीम लगातार छह मैच हार चुकी है। वहीं चेन्नई को 6 मैच खेलने के बाद महज एक ही जीत मिली है ऐसे में यह मुकाबला उसके लिए भी बेहद अहम है। चेन्नई की टीम को मैच से पहले एक बड़ा झटका लगा।

आईपीएल 2022 के 33वें मुकाबले में 4 बार की चैंपियन सीएसके (CSK) का सामना 5 बार की विजेता मुंबई इंडियंस (MI) से होना है। करो या मरो के इस मुकाबले के लिए चेन्नई की टीम का बड़ा खिलाड़ी उपलब्ध नहीं होगा। ओपनर डेवोन कॉन्वे (Devon Conway) की शादी होने जा रही है।

साउथ अफ्रीका में मंगेतर किम संग वो शादी करने वाले हैं। कुछ दिन पहले ही चेन्नई की टीम ने दोनों के प्री वेडिंग पार्टी का वीडियो शेयर किया था। शादी की वजह से 24 अप्रैल तक वह टीम चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे इसके बाद 25 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के लिए वह मौजूद रहेंगे।

प्री-वेडिंग में टीम के खिलाड़ी ने की मस्ती

कॉन्वे (Devon Conway) और किम की प्री-वेडिंग का आयोजन कुछ दिन पहले ही किया गया था। मुंबई में हुए इस कार्यक्रम का एक वीडियो भी चेन्नई ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में चेन्नई की टीम के सभी खिलाड़ी यहां तक की कॉन्वे और किं भी भारतीय परिधान में नजर आ रहे हैं। टीम के सभी खिलाड़ियों ने इस पार्टी में जमकर नाच गाना और मस्ती की।

  • Related Posts

    लालकिले से महानाट्य मंचन..विक्रमादित्य के पिता की भूमिका निभा चुके सीएम डॉ मोहन यादव!

    महेंद्र विश्वकर्मा तीन दिन मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव और उनकी सरकार दिल्ली में डेरा डालेगी..अवसर भी खास और बेहद ऐतिहासिक है..दरअसल मध्यप्रदेश शासन और महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ देश…

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    Virat Kohli: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 6 फरवरी को खेला जाएगा. भारतीय टीम तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. वनडे सीरीज में भारत के…