पीएम मोदी बोले- दूसरे के नुकसान की कीमत पर अपने उत्थान के सपने नहीं देखता भारत

नई दिल्‍ली प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने रविवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कनाडा के मारखान में सनातन मंदिर सांस्कृतिक केंद्र (SMCC) में सरदार पटेल की प्रतिमा का उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि सनातन मंदिर में सरदार वल्लभभाई पटेल की यह प्रतिमा न केवल हमारे सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती देगी वरन दोनों देशों के संबंधों की प्रतीक भी बनेगी। जानें पीएम मोदी ने अपने संबोधन में क्‍या बातें कही…

पीएम मोदी ने कहा कि कनाडा में भारतीय संस्कृति और मूल्यों को जीवंत रखने में ओंटारियो स्थित सनातन मंदिर के सांस्‍कृतिक केंद्र के तौर पर भूमिका से हम सभी परिचित हैं। एक भारतीय दुनिया में कहीं भी रहे… कितनी ही पीढ़ियों तक रहे… उसकी भारतीयता कम नहीं होती है। यही नहीं उसकी भारत के प्रति निष्ठा में भी लेश मात्र की कमी नहीं आती है। वह भारतीय जिस देश में रहता है पूरी मेहनत, लगन और ईमानदारी से उस देश की भी सेवा करता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत वह शीर्ष चिंतन है जो ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की बात करता है। भारत दूसरे के नुकसान की कीमत पर अपने उत्थान के सपने नहीं देखता। भारत अपने साथ पूरी मानवता और समूची दुनिया के कल्याण की कामना करता है। सरदार साहेब ने आजादी के बाद नए मुकाम पर खड़े भारत को उसकी हजारों सालों की विरासत की याद दिलाने के लिए सोमनाथ मंदिर की पुनर्स्थापना की थी। उस सांस्कृतिक महायज्ञ का गुजरात साक्षी बना था।

पीएम मोदी ने कहा कि स्टेचू आफ यूनिटी की प्रतिकृति के तौर पर कनाडा के सनातन मंदिर कल्चरल सेंटर में सरदार साहब की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। आज जब हम ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को आगे बढ़ाते हैं तो दुनिया के लिए प्रगति तरक्‍की और खुशहाली की नई संभावनाएं खोलने की बात करते हैं। आज जब हम योग के प्रसार के लिए कोशिशें करते हैं तो दुनिया के हर व्यक्ति के लिए ‘सर्वे संतु निरामया’ की कामना करते हैं।

  • Related Posts

    दिवाली पर सुबह एक और शाम दो घंटे जला सकेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने तय की समयसीमा

    दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को मिलेगी सीमित छूट, 9 नवंबर से फिर लागू होगा पूर्ण प्रतिबंध नई दिल्ली। दीपावली पर पटाखे जलाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा…

    सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जज बनकर न्यायिक अधिकारी पर बनाया था दबाव

    सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज, दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले में हस्तक्षेप से शीर्ष अदालत का इनकार जज बनकर फोन करने और न्यायिक अधिकारी पर दबाव बनाने के मामले…