20 करोड़ घरों पर लहराएगा राष्ट्रीय ध्वज, अमित शाह ने देशवासियों से की यह अपील

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को देशवासियों से आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान 13-15 अगस्त के बीच अपने घरों पर तिरंगा फहराकर पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा आरंभ किए गए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने की अपील की है। सरकार की तरफ से देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर इस अभियान की शुरुआत की गई है

अमित शाह ने एक के बाद एक ट्वीट करते हुए बताया है कि पीएम मोदी ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ को देखते हुए इस अभियान की शुरुआत की है। उन्होंनेअपने ट्वीट में लिखा कि, ‘हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा न सिर्फ हर देशवासी को एकता के सूत्र में पिरोता है बल्कि हमारे अंदर राष्ट्र के प्रति समर्पण के भाव को और प्रबल भी करता है। 22 जुलाई 1947 के ही दिन तिरंगे के वर्तमान स्वरूप को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाने की घोषणा हुई थी।’ शाह ने आगे लिखा कि, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आजादी के इस अमृत महोत्सव में #HarGharTiranga अभियान की शुरुआत की गयी है। इस अभियान से देशभर में लगभग 20 करोड़ घरों पर तिरंगे फहराये जाएँगे, जो हर नागरिक विशेषकर युवाओं के मन में देशभक्ति की अखंड ज्योति को और अधिक प्रखर करने का काम करेगा।’

एक अन्य ट्वीट में गृह मंत्री ने लिखा है कि, ‘मैं सभी से अपील करता हूँ कि 13 से 15 अगस्त तक सभी अपने घरों पर तिरंगा फहराकर इस अभियान से जुड़ें। इससे हमारी युवा पीढ़ी में हम तिरंगे के प्रति सम्मान और जुड़ाव को और बढ़ा पाएँगे साथ ही स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले वीरों का त्याग उन्हें बता पायेंगे।’

  • Related Posts

    MP में मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में होगा बदलाव, दिसंबर में नई व्यवस्था; कैबिनेट विस्तार का इंतजार

    By: Ravindra Singh भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में आने वाले दिनों में प्रशासनिक और संगठनात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार मंत्रियों को…

    मुरैना में बिजली का तार डालने को लेकर विवाद, पिता-पुत्र पर लाठियों से हमला; 4 आरोपियों पर केस दर्ज

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बिजली का तार डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले…