Conrad Sangma Swearing In Ceremony: दो डिप्टी CM ने भी ली शपथ, कोनराड संगमा दूसरी बार बने मेघालय के सीएम

कोनराड संगमा ने मेघालय के सीएम के रूप में दूसरी बार शपथ ले ली है. उनके समारोह के दौरान पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के दिग्गज नेता मौजूद रहे.

मेघालय विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 27 फरवरी को मतदान हुआ था. 2 मार्च को त्रिपुरा और नगालैंड के साथ राज्य के चुनाव नतीजे आए जिसमें कोनराड संगमा की नेशनल पीपल्स पार्टी (NPP) को 26 सीटों पर जीत मिली थी.

दो डिप्टी सीएम ने ली शपथ
राजधानी शिलांग में हुए कोनराड संगमा की सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में दो डिप्टी सीएम ने भी शपथ ली. प्रेस्टन टाइनसॉन्ग और स्नियावभालंग धर मेघालय के डिप्टी सीएम बनाए गए हैं.

अबू ताहिर मोंडल, किरमेन शायला, मार्कुइस एन मारक और रक्कम ए संगमा ने मेघालय सरकार में मंत्री पद की शपथ ली. इसके साथ ही अलेक्जेंडर लालू हेक, डॉ. एम अंपारीन लिंगदोह, पॉल लिंगदोह और कॉमिंगोन यंबोन, शकलियर वर्जरी ने भी मंत्री के रूप में शपथ ली.

45 विधायकों का समर्थन
कोनराड संगमा ने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था. इसके लिए उन्होंने 22 विधायकों के हस्ताक्षर वाला समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा था. बाद में उन्हें यूनाइडेट डेमोक्रेटिक पार्टी के 11 और पीपल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट के 2 और विधायकों का समर्थन भी हासिल हो गया. इस तरह संगमा के पास 45 विधायकों का समर्थन पहुंच गया.

शपथ ग्रहण के बाद सीएम संगमा ने कहा, हमने पिछले 5 वर्षों में कई क्षेत्रों की नींव रखी है और हम उनपर आक्रामक रूप से काम करना जारी रखेंगे और अपने लोगों के लिए बेहतर राज्य का निर्माण करेंगे. हम स्वास्थ्य और शिक्षा और सामाजिक कल्याण जैसे सामाजिक क्षेत्रों में सुधार के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं.

  • Related Posts

    MP में मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में होगा बदलाव, दिसंबर में नई व्यवस्था; कैबिनेट विस्तार का इंतजार

    By: Ravindra Singh भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में आने वाले दिनों में प्रशासनिक और संगठनात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार मंत्रियों को…

    मुरैना में बिजली का तार डालने को लेकर विवाद, पिता-पुत्र पर लाठियों से हमला; 4 आरोपियों पर केस दर्ज

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बिजली का तार डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले…