पीएम आवास में बन रहा था गरीब का मकान निकल आया पुराना खजाना

जालौन (Jalaun) में एक किसान के निर्माणाधीन मकान की खुदाई में सिक्के निकले हैं. वो भी चांदी के सिक्के (Silver coins). एक या दो नहीं, लगभग 250 चांदी के सिक्के. खुदाई में निकले ये सिक्के लगभग 150 साल पुराने बताए जा रहे हैं. सिक्कों के अलावा चांदी के कड़े भी मिले हैं. चांदी के सिक्के और कड़ों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. जिस जगह से खुदाई में चांदी के सिक्के निकले हैं, वहां पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है.

आजतक के अलीम सिद्दीकी की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी के इतने पुराने सिक्के जालौन कोतवाली क्षेत्र के व्यासपुरा गांव से मिले हैं. गांव के किसान कमलेश कुशवाहा प्रधानमंत्री आवास योजना की मदद राशि से मकान बनवा रहे थे. शुक्रवार, 10 मार्च को मकान की नींव खोदते वक्त अचानक मजदूरों को चांदी के सिक्के मिले. ये खबर पूरे इलाके में फैल गई. गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को दी.

  • Related Posts

    इंदौर अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0: MP में 2047 तक 20 लाख रोजगार का लक्ष्य, 15 नई टाउनशिप बसाने की तैयारी

    By: Ravindra Singh इंदौर। मध्य प्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने और निवेश के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2047…

    केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 63% हुआ

    पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी नई दरें केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते…