प्रयागराज 19 अप्रैल 2023. अतीक और अशरफ की हत्या के आरोपित शूटर मोहित उर्फ सनी सिंह, लवलेश तिवारी और अरुण मौर्या को प्रतापगढ़ से कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज लाया गया। तीनों को कोर्ट में पेश कर दिया गया है। एसआइटी की ओर से अभियुक्तों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए जाने की अर्जी दी गई है। अभियुक्तों की पेशी को देखते हुए कचहरी के भीतर और बाहर सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा। पुलिस के साथ ही पीएसी और आरएएफ की भी तैनाती की गई है। इससे पहले प्रयागराज के मरियाडीह में मारे गए माफिया से नेता बने अतीक अहमद की बहन के गांव में पुलिस जवानों ने फ्लैग मार्च किया। एसटीएफ एडीजी अमिताभ यश ने कहा कि उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी गुड्डू मुस्लिम और शाइस्ता परवीन (अतीक अहमद की पत्नी) की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
इंदौर अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0: MP में 2047 तक 20 लाख रोजगार का लक्ष्य, 15 नई टाउनशिप बसाने की तैयारी
By: Ravindra Singh इंदौर। मध्य प्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने और निवेश के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2047…





