आबादी में अब चीन से भी आगे निकले हम


20 अप्रैल 2023 नई दिल्ली.भारत अब दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की जनसंख्या 142 करोड़ 86 लाख है। वहीं चीन की आबादी हमसे 29 लाख कम, यानी 142 करोड़ 57 लाख है। देश की 142 करोड़ आबादी में नवजात से 14 साल उम्र के बच्चों की संख्या 25%,15 से 64 साल के लोगों की संख्या 68% है, जबकि 65 साल से ऊपर के बुजुर्गों की संख्या 7% है।

दुनिया भर में 8 अरब लोग रहते हैं और भारत में दुनिया की 17.6% आबादी रहती है। इस लिहाज से देखें तो दुनिया में हर छठा व्यक्ति भारतीय है। UN 1950 से दुनिया में आबादी से जुड़ा डेटा जारी कर रहा है। तब से यह पहला मौका है जब भारत की आबादी चीन से ज्यादा हुई है। UN ने पिछले साल यह अनुमान लगाया था कि अगले साल तक भारत सबसे ज्यादा आबादी के मामले में चीन को पीछे छोड़ देगा।

उधर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- कोई साबित कर दे कि मैंने गृह मंत्री अमित शाह को फोन करके TMC के राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा बचाने की बात की तो पद से इस्तीफा दे दूंगी। पिछले दिनों चुनाव आयोग तृणमूल कांग्रेस का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खत्म कर दिया था। इसके बाद बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेन्दु अधिकारी ने कहा था कि ममता ने अमित इस फैसले को रद्द कराने की रिक्वेस्ट की थी

  • Related Posts

    इंदौर अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0: MP में 2047 तक 20 लाख रोजगार का लक्ष्य, 15 नई टाउनशिप बसाने की तैयारी

    By: Ravindra Singh इंदौर। मध्य प्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने और निवेश के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2047…

    केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 63% हुआ

    पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी नई दरें केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते…