छाया ईद का उल्लास

22 अप्रैल 2023. भोपा। ईद-उल-फितर पर्व आज पूरे उल्‍लास और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। राजधानी भोपाल में शनिवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच ईदगाह मस्जिद में ईद के मौके पर विशेष नमाज अता की गई। शहर काजी सैय्यद मुश्ताक अली नदवी ने शुक्रवार शाम को चांद दिखने के बाद अगले दिन यानी आज ईद मनाने का ऐलान किया था। शनिवार सुबह सात बजे ईदगाह पर ईद की विशेष नमाज अदा की गई। यहां पर बड़ी संख्या में सुबह से मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे और नमाज अता करने के साथ एक-दूसरे को गले लगाकर ईद पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं। जामा मस्जिद में सुबह 7.15 बजे, ताजुल मसाजिद में सुबह 7.30 बजे और मोती मस्जिद में सुबह 7.45 बजे ईद की नमाज अता की गई। इसके बाद शहर की अन्य मस्जिदों में नमाज अदा करने का सिलसिला चलता रहा। नमाज अता करने के बाद लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाइयां दे रहे हैं। घरों पर आने वाले मेहमानों को मुस्लिम समाज के लोग सिवइयों से मुंह मीठा करा रहे है। घर आए मेहमानों को और बच्‍चों को ईदी बांटी जा रही है।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…