कश्मीर में G20 मीटिंग का आखिरी दिन आज

:LG सिन्हा ने कहा- जम्मू-कश्मीर जल्द दुनिया के टॉप 50 टूरिस्ट प्लेस में शुमार होगा

श्रीनगर
विदेशी डेलिगेट्स ने श्रीनगर के क्राफ्ट बाजार में खरीदारी की।
श्रीनगर में G20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की मीटिंग का आज तीसरा और आखिरी दिन है। टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की तीसरी बैठक के दौरान G20 डेलिगेट्स ने क्राफ्ट मार्केट से खरीदारी की। दूसरे दिन की मीटिंग के दौरान जम्मू- कश्मीर के LG मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर जल्द ही दुनिया के टॉप 50 टूरिस्ट प्लेस में जगह बना लेगा।
5 देशों ने नहीं लिया हिस्सा
इस मीटिंग में 5 देश चीन, सऊदी अरब, तुर्किये, इंडोनेशिया और इजिप्ट शामिल नहीं हुए, लेकिन कश्मीर के युवाओं को पूरा भरोसा है कि इस मीटिंग के बाद कश्मीर में फॉरेन टूरिस्ट की तादाद काफी तेजी से बढ़ेगी। वहीं, 22 मई को श्रीनगर पहुंचे अन्य विदेशी डेलिगेट्स का एयरपोर्ट पर पारंपरिक वेशभूषा में कश्मीरी युवतियों ने स्वागत किया था

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…