सत्येंद्र जैन फिर अस्पताल में भर्ती

:AAP ने कहा- तिहाड़ जेल के वाशरूम में बेहोश होकर गिरे, हफ्ते में तीसरी बार अस्पताल पहुंचे
नई दिल्ली
22 मई को जब सत्येंद्र जैन सफदरजंग अस्पताल लाया गया था, तो उनका वजन 35 किलो कम हो गया था।
दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता सत्येंद्र जैन को गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सत्येंद्र जैन बुधवार रात को तिहाड़ जेल के वाशरूम में बेहोश होकर गिरे थे। इसके बाद उन्हें दीनदयाल अस्पताल लाया गया।
एक हफ्ते में यह तीसरी बार है, जब जैन को अस्पताल लाया गया है। इससे पहले 22 मई को उन्हें दिल्ली के ही सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था। तब उन्हें रीढ़ में परेशानी आई थी। 20 मई को भी वो इसी परेशानी के चलते दीन दयाल अस्पताल लाए गए थे।
22 मई को सत्येंद्र जैन की यह तस्वीर पोस्ट की थी। इसमें जैन काफी कमजोर नजर आ रहे हैं।
न्यूज एजेंसी ANI ने 22 मई को सत्येंद्र जैन की यह तस्वीर पोस्ट की थी। इसमें जैन काफी कमजोर नजर आ रहे हैं।
वकील ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था- ये आदमी कंकाल हो गया
सुप्रीम कोर्ट में वकील ने दी थी सेहत की जानकारी सत्येंद्र जैन के वकील अभिषेक एम सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सत्येंद्र जैन की गिरती सेहत का हवाला दिया था। सिंघवी ने कहा था कि वो आदमी कंकाल हो गया है, जेल में 35 किलो वजन घट गया है। सेहत लगातार बिगड़ रही है और उनका केस वेटिंग लिस्ट में 416 नंबर पर है।

  • Related Posts

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…

    MP कैबिनेट के बड़े फैसले: EOW को 345 करोड़ रुपये मंजूर, कम बारिश से प्रभावित किसानों की स्थिति का होगा आकलन

    By: Ravindra Singh भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई और…