मध्यप्रदेश:जबलपुर में तीन जगहों पर NIA की दबिश;

टेरर फंडिंग से जुड़ा हो सकता है मामला

मध्यप्रदेश
जबलपुर में शुक्रवार देर रात एनआईए की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ छापामार कार्रवाई की। टीम ने बड़ी ओमती क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक के घर के आसपास कार्रवाई की। सूत्रों के मुताबिक टीम ने मकसूद कबाड़ी और अहद उल्लाह अंसारी के घर पर दबिश दी है। सूत्र ये भी बता रहे हैं कि मामला टेरर फंडिंग से जुड़ा हो सकता है। भोपाल में हुई टेरर फंडिंग के मामले में कुछ लोगों के नाम सामने आए है, इसे लेकर ही एनआईए की टीम छानबीन में जुटी है

मौके पर एनआईए के अधिकारियों के साथ ही जबलपुर एसपी तुषारकांत विद्यार्थी समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा। बताया जा रहा है कि टीम ने एक साथ तीन जगहों पर दबिश दी है। सिविल लाइन में 2 जगह, बड़ी ओमती में 2 जगह और आधारताल में एक जगह दबिश दी गई है। इस दौरान कार्रवाई का कवरेज करने पहुंचे कुछ मीडियाकर्मियों के मोबाइल भी पुलिस ने छीन लिए। एनआईए और स्थानीय पुलिस मीडिया को इस कार्रवाई को लेकर कोई भी जानकारी देने से बच रही है।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…