बोलेरो पर गिरा ट्रक दो बच्चों सहित सात की मौत

:शादी से लौट रहे थे सभी; गड्ढे में फंसने से अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक
सीधी सीधी जिले में एक ट्रक पलटकर बोलेरो वाहन पर गिर गया। हादसे में 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे शामिल हैं। दो गंभीर घायल हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हादसा बरम बाबा डोल के पास गुरुवार सुबह 11 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक ट्रक गड्ढे में फंस गया था, इसके बाद बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी बोलेरो पर पलट गया
हादसे में घायल शख्स ने बताया कि सभी यादव परिवार की बारात में सिरसी से कुंदोर कुशमी गए थे। बोलेरो में 8 लोग सवार होकर शादी से लौट रहे थे। रास्ते में नाश्ता करने के लिए रुके ही थे कि सामने से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक पलट गया। ट्रक के पलटते ही बोलेरो जमीन में चिपक गई। गाड़ी में बैठे 6 लोगों ने दम तोड़ दिया। मरने वाले सभी आपस में दूर के रिश्तेदार थे। वहीं एक स्कूटी चालक भी चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

  • Related Posts

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…

    MP कैबिनेट के बड़े फैसले: EOW को 345 करोड़ रुपये मंजूर, कम बारिश से प्रभावित किसानों की स्थिति का होगा आकलन

    By: Ravindra Singh भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई और…