प्रियंका गांधी ने जबलपुर से किया कांग्रेस का चुनावी .

जबलपु. कर्नाटक में जीत के बाद कांग्रेस ने अब मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को जबलपुर पहुंचीं और ग्वारीघाट पर 101 ब्राह्मणों के साथ करीब 20 मिनट तक मां नर्मदा की पूजा-आरती की। प्रियंका ने कहा, आपके साथ पिछले 18 साल से गलत हो रहा है। आपका इस्तेमाल हो रहा है। आपका शोषण हो रहा है। धन-बल से जनादेश को कुचला जाता है। पिछली बार आपने हमारी सरकार बनाई थी, लेकिन जोड़-तोड़ और पैसे से भाजपा के लोगों ने हमारी सरकार तोड़ी और अपनी बना ली।

प्रियंका ने सभा में आगे कहा, इन्होंने महाकाल को नहीं छोड़ा। एक पुजारी ने मुझे वीडियो भेजा। हवा से मूर्तियां उड़ रही हैं। इन्होंने भगवान को भी नहीं छोड़ा। 225 महीनों की सरकार में इन्होंने 220 घोटाले किए हैं। तकरीबन हर महीने एक नया घोटाला किया है। मैं आपसे वोट मांगने नहीं आई हूं, मैं आपसे जागरूकता मांगने आई हूं। आपके पास 6 महीने हैं। इन 6 महीनों में देखिए कांग्रेस की सरकारें अपने प्रदेश में क्या कर रही हैं। अपना वोट अपने लिए डालिए। प्रियंका ने अपनी स्पीच की शुरुआत मां नर्मदा के जयकारे से की।

प्रियंका ने दी पांच बड़ी गारंटी
प्रियंका ने कहा- आज मैं कुछ गारंटी दे रही हूं। वे गारंटी जो हम 100 प्रतिशत पूरा करेंगे। यह मेरा वादा है। यही वादा हमने कर्नाटक में किया। वहां की सरकार ने आते ही बिल पास कर दिया।

1. हर महीने महिलाओं को 1500 रुपए दिए जाएंगे।
2. गैस सिलेंडर 500 रु. का मिलेगा।
3. 100 यूनिट बिजली फ्री। 200 यूनिट हाफ होगी।
4. मध्यप्रदेश में पुरानी पेंशन योजना लागू करेंगे। कर्मचारियों का दर्द हम समझते हैं। आप देखिए इन्होंने क्या नहीं किया। आर्मी में भी इन्होंने 4 साल का सिस्टम करवा दिया है।
5. किसान कर्जमाफी का काम पूरा करेंगे।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…