PM SYMY: सरकार दे रही मजदूरों को सालाना 36 हजार रुपये पेंशन, इन दस्तावेजों की सहायता से करें स्कीम में आवेदन

देश में असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों और मजदूरों की संख्या करोड़ों में है। इन लोगों के पास कमाई का कोई संगठित स्त्रोत नहीं होता है। इन लोगों की आजीविका दिहाड़ी मजदूरी पर टिकी होती है। इन्हें जीवन में गुजर बसर करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं उम्र के एक पड़ाव पर इन लोगों के पास मेहनत करने की क्षमता भी नहीं बचती, जिसके चलते कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करने लगती हैं। असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है। इस स्कीम को खासतौर पर श्रमिकों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से –

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में 18 से 40 साल के बीच का कोई भी असंगठित क्षेत्र से जुड़ा श्रमिक आवेदन कर सकता है। अगर आप इस स्कीम में 18 वर्ष की आयु में आवेदन करते हैं। इस स्थिति में आपको हर महीने 55 रुपये का निवेश स्कीम में करना है।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…