परिणीति-राघव की शादी की अटकलें तेज

मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ खास और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं कि आज दिन भर में ग्लैमर वर्ल्ड में क्या कुछ नया हुआ…

फिल्ममेकर और चर्चित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री हर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखते हैं। बॉलीवुड से लेकर देश में होने वाले हर घटनाक्रम पर विवेक अग्निहोत्री अपना रिएक्शन देते हैं। अब उन्होंने सांसद के रूप में राहुल गांधी की अयोग्यता के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के हालिया भाषण पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है।

इन दिनों बाबा महाकाल के दरबार में सितारों का दर्शन करने का सिलसिला जारी है। सितारे समेत राजनेता भी बाबा के दरबार में पहुंच रहे हैं और उनका आशीर्वाद ले रहे हैं। हाल ही में हिंदी सिनेमा का बेहतरीन अदाकारा और राजनेता जयाप्रदा उज्जैन पहुंचीं और उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए। जयाप्रदा ने गर्भगृह में बाबा का रुद्राभिषेक कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह हरसिद्धि मंदिर में माता के दर्शन करने भी पहुंचीं।

अपनी केमिस्ट्री से लोगों के दिलों पर राज करने वाले सितारे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को लेकर फैंस तब चिंतित हो उठे, जब दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हुआ। इस क्लिप में दिखा कि रणवीर, दीपिका का हाथ पकड़ने के लिए अपना हाथ आगे ले आते हैं, लेकिन एक्ट्रेस उन्हें पूरी तरह इग्नोर कर देती हैं। इसी को लेकर नेटिजन्स दोनों के बीच मन-मुटाव के कयास लगाने लगे थे। हालांकि, अब जोड़े का एक और वीडियो सामने आया है जिसे देख फैंस की सांस में सांस आ गई है।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…