देश का निर्यात वाणिज्यक वस्तुओं और सेवाओं में वित्‍त वर्ष 2022-23 तक 750 बिलियन डॉलर तक पहुंच जायेगा : अनुप्रिया पटेल

वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि वाणिज्यक वस्तुओं और सेवाओं में देश का निर्यात 2022-23 तक 750 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो जाएगा। 2021-22 में यह 650 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक था। सुश्री पटेल ने आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान में इंडियासॉफ्ट के 23वें संस्करण का उद्घाटन किया। उन्होंने इंडियासॉफ्ट में जारी किए जाने वाले 70 से अधिक नए उत्पादों के विकास के लिए देश के अनुसंधान और विकास पेशेवरों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह डिजिटल क्षेत्र में देश की उपलब्धियों को दर्शाता है। इससे 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के संकल्प को मजबूती मिलती है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत, देश में विकसित तकनीकों और उपकरणों को अन्य देशों के साथ साझा करेगा।

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    छत्तीसगढ़ में रात और सुबह के समय बड़ी ठंड

    रायपुर छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम में बदलाव का दौर जारी है। रात और सुबह के समय ठंड, तो दिन भर गर्मी लग रही है। नमी हवाओं की वजह से…