मध्य-प्रदेश में एक महीने का पानी 15 दिन में बरसा:आज तीन राज्यों में रेड अलर्ट, देश में ओवरऑल सामान्य से 9% कम बारिश

मानसून सीजन जल्द खत्म होने वाला है। जाते-जाते मानसूनी बारिश ने आधे से ज्यादा राज्यों को भिगो दिया। मध्य प्रदेश में सितंबर महीने में होने वाली एक महीने की बारिश पिछले 15 दिनों में हो गई है। इस महीने प्रदेश में आमतौर पर 6 इंच बारिश होती है। इस बार 15 सितंबर तक 5.6 इंच बारिश हो चुकी है।

बारिश ने जिस तरह से रफ्तार पकड़ी है। उससे देश में बारिश की कमी में एक परसेंट की गिरावट आई है। अगस्त में देशभर में सामान्य से 10.13% कम बारिश रिकॉर्ड की गई थी। सितंबर में यह गिरकर 9.13% हो गई।

अगस्त में तो पिछले 122 साल का सूखे का रिकॉर्ड टूटा था। इस बार अगस्त महीने में पूरे देश में बारिश में 36% की गिरावट हुई थी। यह 1901 के बाद अगस्त में होने वाली सबसे कम बारिश थी।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज देश के तीन राज्यों मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान के कुछ जिलों में बारिश का रेड अलर्ट घोषित किया गया है।

  • Related Posts

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…

    सांसद अफजाल अंसारी पर धार्मिक भावना भड़काने का मुकदमा दर्ज

    महाकुंभ स्नान को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले सांसद अफजाल अंसारी पर एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में 13 फरवरी की रात में शादियाबाद थाने…