छत्तीसगढ़&जगदलपुर में कलेक्टर ने किया जनदर्शन का आयोजन, नागरिकों ने समस्याओं के दिए आवेदन

जगदलपुर।

कलेक्टर श्री हरिस एस के मार्गदर्शन में कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया गया। अपर कलेक्टर श्री सी पी बघेल ने जनदर्शन में पहुँचे नागरिकों के आवेदनों पर आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किए।

शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री हरिस एस द्वारा आम जनता की समस्याओं का निराकरण करने हेतु प्रत्येक सोमवार जिला कार्यालय के आस्था हॉल में सुबह 10.30 बजे से शाम 4 बजे तक कलेक्टर जनदर्शन आयोजित किया जा रहा है।इसके अलावा कलेक्टर द्वारा समस्त विभागों में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण हेतु प्रत्येक माह के तीसरे मंगलवार को जिला कार्यालय के आस्था हॉल में सुबह 10.30 बजे से अधिकारी-कर्मचारी जनदर्शन आयोजित किया जायेगा।

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    रायपुर : उद्योग मंत्री के प्रयासों से कोरबा में बिछेगा सड़कों का जाल, बजट में सौगातों की बौछार

    रायपुर कोरबा शहर समेत जिले को विकसित बनाने के क्रम में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के सशक्त प्रयासों से 150 से अधिक सड़क परियोजना, सिंचाई परियोजना,…