दोस्ती के नाम पर बुलाकर नाबालिग ने किया खून, चाकूबाजी से युवक की मौत

बलौदाबाजार। जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। ग्राम पंचायत पिपरछेड़ी में एक नाबालिग ने अपने ही दोस्त पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। नाबालिग आरोपी का आरोप है कि मृतक राजेश कुमार निर्मलकर (22) उसकी छोटी बहन से छेड़छाड़ करता था। आरोपी ने बताया कि उसने कई बार राजेश को ऐसा करने से मना किया था, लेकिन वह नहीं माना। इसी कारण नाबालिग ने उसे जान से मारने की योजना बनाई। नाबालिग आरोपी ने राजेश को गांव के मैदान में मिलने के लिए बुलाया। राजेश के वहां पहुंचते ही दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान नाबालिग ने अपने पास छिपा कर रखे चाकू से राजेश पर कई बार वार किया। चाकू के हमले से राजेश की अतड़ी बाहर आ गई और अंदरूनी गहरी चोट से अत्यधिक खून बहा। परिजन उसे गंभीर हालत में पलारी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि ज्यादा खून बहने और गंभीर अंदरूनी चोट के कारण राजेश की मौत हुई। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी ने हत्या की बात कबूल की है। पुलिस का कहना है कि घटना की गहराई से जांच की जा रही है।  

  • Related Posts

    कैलाश विजयवर्गीय का विपक्ष पर निशाना, बोले- 30 तारीख को इंदौर में एक लाख लोग सड़क पर उतरेंगे

    आधे दिन की छुट्टी लेकर सड़क पर आने की अपील मध्यप्रदेश के वरिष्ठ मंत्री और भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए इंदौर की जनता से 30…

    मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने राज्यपाल श्री पटेल से की सौजन्य भेंट

    राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार की सुबह लोकभवन पहुंचकर सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव…