राज्यपाल डेका ने राष्ट्रीय बाल पुरूस्कार से सम्मानित बालिका का किया सम्मान

रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में राष्ट्रीय बाल पुरूस्कार से सम्मानित बालिका हेमवती नाग को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर उसकी हौसला अफजाई की। उन्होंने कोंण्डागांव जिले की बेटी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा हाल ही में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरूस्कार से सम्मानित किए जाने पर विशेष रूप से राजभवन आमंत्रित किया था। उनके साथ कोंडागांव बालिका गृह की अधीक्षक मणि शर्मा भी उपस्थित थी।

उल्लेखनीय है कि सुहेमवती ने अनेकों बाधाओं को पार करते हुए जुडो खेल का प्रशिक्षण लिया और अनेकों  राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किया। उन्होंने बालिका गृह जिला कोंडागांव में यह प्रशिक्षण प्राप्त किया और प्रदेश का नाम रौशन किया।

  • Related Posts

    कैलाश विजयवर्गीय का विपक्ष पर निशाना, बोले- 30 तारीख को इंदौर में एक लाख लोग सड़क पर उतरेंगे

    आधे दिन की छुट्टी लेकर सड़क पर आने की अपील मध्यप्रदेश के वरिष्ठ मंत्री और भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए इंदौर की जनता से 30…

    मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने राज्यपाल श्री पटेल से की सौजन्य भेंट

    राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार की सुबह लोकभवन पहुंचकर सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव…