मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज काे जयंती पर किया नमन

र्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की दिवंगत नेत्री सुषमा स्वराज की आज शुक्रवार काे जयंती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दिवंगत नेत्री को स्मरण करते हुए विनम्र नमन किया है।

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा मां भारती के गौरव, देश की प्रगति एवं गरीब कल्याण के लिए समर्पित पूर्व विदेश मंत्री, आदरणीय दीदी, श्रीमती सुषमा स्वराज जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। अकाट्य तर्क, धाराप्रवाह संबोधन, प्रखर विचार एवं अद्वितीय चिंतन से आपने राष्ट्रवादी विचारधारा को सिंचित किया और असंख्य युवाओं का मार्गदर्शन किया।

  • Related Posts

    रेलवे पुलिस ने पातालकोट एक्सप्रेस से पंजाब जा रहे 18 यात्रियों को जबरन उतारा, मतांतरण की आशंका जताई जा रही थी

    विदिशा राजकीय रेलवे पुलिस ने पातालकोट एक्सप्रेस से पंजाब जा रहे 18 यात्रियों को जबरन उतार लिया। इन यात्रियों की अगुवाई 40 वर्षीय सहजनाथ कर रहा था। यह कार्रवाई मतांतरण…

    मध्यप्रदेश विकास और जनकल्याण की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है आगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मध्यप्रदेश विकास और जनकल्याण की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है आगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करना हमारा मुख्य लक्ष्य…