गोरखपुर खंड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते पुणे-गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त

भोपाल
गोरखपुर कैंट खंड के बीच तीसरी लाइन के निर्माण कार्य के तहत नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के कारण भोपाल मंडल से गुजरने वाली पुणे-गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस अपने निर्धारित तिथियों  में निरस्त रहेंगी:

गाड़ी संख्या 11037 पुणे–गोरखपुर एक्सप्रेस दिनांक 17 अप्रैल, 24 अप्रैल एवं 01 मई 2025 को निरस्त रहेगी।
वहीं, वापसी दिशा की गाड़ी संख्या 11038 गोरखपुर–पुणे एक्सप्रेस दिनांक 19 अप्रैल, 26 अप्रैल एवं 03 मई 2025 को निरस्त की जाएगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

  • Related Posts

    MP Police Bharti 2026: आरक्षक भर्ती के आवेदन फिर शुरू, 16 नवंबर तक मिलेगा मौका; जानें कौन कर सकता है अप्लाई

    By: Ravindra Singh भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक (GD) भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने कुछ…

    ग्वालियर में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप: दिनदहाड़े फायरिंग में पिता-पुत्र की मौत, गांव में तनाव

    By: Ravindra Singh ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद दो लोगों की जान ले गया। मुरार थाना क्षेत्र…