छतरपुर में झांसी-खजुराहो नेशनल हाईवे पर सुबह ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत

छतरपुर
 झांसी खजुराहो नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हो गए। घटना ओटापुरवा गांव के पास सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है। हादसे में घायल दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद बमीठा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हादसे में मिजाजी लाल अहिरवार (45 साल), शिवम (2 साल), भावना (3 साल) की मौत हो गई है। वहीं बादल (6 साल), काजल (5 साल) घायल हो गए हैं। यह सभी भैरा गांव के निवासी हैं। यह लोग ओटापुरवा में ललता अहिरवार के यहां आयोजित कार्यक्रम में आये थे।

कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे

कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ये वापस अपने गांव भैरा जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। मिजाजी की पत्नी सुरिक्षत है। दो बच्चे घायल हो गए हैं, उनको एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना की जानकारी लगते ही वह बमीठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा। बताया गया है कि यह सभी लोग एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे।

  • Related Posts

    ग्वालियर में बीच सड़क पर दबंगई, कार रोककर लाठी-डंडों से की तोड़फोड़; युवक को दी जान से मारने की धमकी

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। झांसी रोड थाना क्षेत्र के चेतकपुरी चौराहे पर युवकों ने सरेराह एक कार को…

    दिवाली की रात मातम में बदली खुशियां: 12 घंटे में 36 लोगों की मौत, कहीं घरों में लगी आग तो कहीं सड़क हादसों ने छीनी जिंदगी

    देशभर में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया, लेकिन खुशियों के इस पर्व के बीच कई परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अलग-अलग राज्यों में आग लगने और…