रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव से विंध्य क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के खुले हैं द्वार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि हाल ही में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव, रीवा के माध्यम से विंध्य क्षेत्र में निवेश के अपार अवसर खुले हैं। जो विंध्य के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। पतंजलि समूह जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों की भागीदारी से इस क्षेत्र में औद्योगिक क्रांति की मजबूत आधारशिला रखी जा सकती है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल से अमहिया, रीवा स्थित निज निवास पर पतंजलि योगपीठ के संस्थापक सचिव आचार्य बालकृष्ण ने सौजन्य भेंट की।

इस अवसर पर पतंजलि संस्थान द्वारा विंध्य क्षेत्र में किए जा रहे निवेश एवं संभावित औद्योगिक परियोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। क्षेत्रीय विकास, स्थानीय संसाधनों के समुचित उपयोग तथा युवाओं को रोजगार से जोड़ने के विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। क्षेत्र की औद्योगिक क्षमता, प्राकृतिक संसाधनों और जनभागीदारी के माध्यम से आत्मनिर्भर विंध्य के निर्माण की दिशा में सार्थक चर्चा हुई।

 

  • Related Posts

    ग्वालियर में बीच सड़क पर दबंगई, कार रोककर लाठी-डंडों से की तोड़फोड़; युवक को दी जान से मारने की धमकी

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। झांसी रोड थाना क्षेत्र के चेतकपुरी चौराहे पर युवकों ने सरेराह एक कार को…

    दिवाली की रात मातम में बदली खुशियां: 12 घंटे में 36 लोगों की मौत, कहीं घरों में लगी आग तो कहीं सड़क हादसों ने छीनी जिंदगी

    देशभर में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया, लेकिन खुशियों के इस पर्व के बीच कई परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अलग-अलग राज्यों में आग लगने और…