न्यू डोला का लापता युवक रामनगर पुलिस की सतर्कता से सकुशल दस्तयाब

जबलपुर
थाना रामनगर क्षेत्र के अंतर्गत न्यू डोला निवासी प्रभात रैदास पिता राजेस उर्फ राजु रैदास, उम्र 21 वर्ष, जो कि दिनांक 12 अप्रैल 2025 को घर से बिना बताए लापता हो गया था, को पुलिस ने सतर्कता और तत्परता से दस्तयाब कर लिया है।

गुमशुदगी की सूचना मिलने पर थाना रामनगर में गुम इंसान क्रमांक 12/25 पर मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया था। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में चलाए जा रहे गुमशुदा व्यक्तियों की खोज अभियान के तहत प्रभात रैदास की तलाश लगातार की जा रही थी।
लगातार प्रयासों और सूचना संकलन के आधार पर दिनांक 18 अप्रैल 2025 को प्रभात रैदास को सकुशल बरामद कर लिया गया।  इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सुमित कौशिक, उप निरीक्षक बी.एल. परस्ते और एएसआई अशोक सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…