सप्रे संग्रहालय में हिन्दी पत्रकारिता द्वि-शताब्दी समारोह 21 जून को

भोपाल
ज्ञानतीर्थ सप्रे संग्रहालय में 21 जून को पूर्वान्ह 10:30 बजे हिन्दी पत्रकारिता द्वि-शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश होंगे। भारतीय प्रेस परिषद के वरिष्ठ सदस्य श्री प्रकाश दुबे अध्यक्षता करेंगे। मुख्य वक्ता माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलगुरु श्री विजयमनोहर तिवारी रहेंगे। इस अवसर पर ‘माधवराव सप्रे पत्रकारिता सम्मान’ से प्रखर संपादक श्री विष्णु प्रकाश त्रिपाठी, ‘महेश गुप्ता सृजन सम्मान’ से प्रेरक वक्ता डा. विजय अग्रवाल और ‘मनोज पाठक न्यू मीडिया पुरस्कार से श्री राकेश मालवीय को विभूषित किया जाएगा। कीर्तिशेष मनोज पाठक के मित्रों-स्वजनों की भावांजलि पर केन्द्रित पुस्तक ‘मित्र स्मृति : स्मरण मनोज पाठक’ का विमोचन अतिथि करेंगे।

सप्रे संग्रहालय के निदेशक श्री अरविंद श्रीधर ने बताया कि श्री हरिवंश के व्याख्यान का विषय ‘डिजिटल युग में हिन्दी पत्रकारिता की चुनौतियाँ रखा गया है। श्री प्रकाश दुबे ‘पत्रकारिता का वर्तमान परिदृश्य और साख का संकट, भारतीय मीडिया परिषद की आवश्यकता पर वक्तव्य देंगे। श्री विजय मनोहर तिवारी ‘श्री हरिवंश कृत समय के सवाल : सामाजिक सरोकारों और समसामयिक सवालों के लिए सचेत संपादक के बहुआयामी कृतित्व का मूल्यांकन प्रस्तुत करेंगे। हिन्दी पत्रकारिता की द्वि-शताब्दी के प्रसंग में श्री विष्णु प्रकाश त्रिपाठी के व्याख्यान का विषय है- ‘हिन्दी पत्रकारिता को कानपुर की देन।’ कार्यक्रम सप्रे संग्रहालय में पूर्वाह्न 10:30 बजे आरंभ होगा।

 

  • Related Posts

    भोपाल में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, लूट के लिए सोने का दांत तक उखाड़ ले गए बदमाश; इलाके में सनसनी

    भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहजहानाबाद इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। वाजपेयी नगर मल्टी स्थित फ्लैट में रहने वाली 75 वर्षीय कलरी…

    रिटायरमेंट से पहले विवादों में डीजीपी कैलाश मकवाना, हार्टफुलनेस एमओयू पर उठे सवाल

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय और हार्टफुलनेस संस्थान के बीच हुए एक समझौते को लेकर प्रशासनिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है। राज्य के डीजीपी कैलाश मकवाना…