प्रधानमंत्री मोदी को मिला घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान विश्व पटल पर भारत के बढ़ते वर्चस्व का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान “ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना (Officer of the Order of the Star of Ghana)” से सम्मानित किए जाने पर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विश्व पटल पर फिर से मां भारती की जय-जयकार गूंज रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी को मिला यह सम्मान देशवासियों को गौरवान्वित करने वाला है। यह सम्मान विश्व पटल पर भारत के बढ़ते वर्चस्व का प्रतीक है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत और घाना के संबंध पहले से अधिक मजबूत हुए हैं।

  • Related Posts

    ग्वालियर में बीच सड़क पर दबंगई, कार रोककर लाठी-डंडों से की तोड़फोड़; युवक को दी जान से मारने की धमकी

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। झांसी रोड थाना क्षेत्र के चेतकपुरी चौराहे पर युवकों ने सरेराह एक कार को…

    दिवाली की रात मातम में बदली खुशियां: 12 घंटे में 36 लोगों की मौत, कहीं घरों में लगी आग तो कहीं सड़क हादसों ने छीनी जिंदगी

    देशभर में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया, लेकिन खुशियों के इस पर्व के बीच कई परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अलग-अलग राज्यों में आग लगने और…