‘‘ग्रीन संकल्प’’ कार्यक्रम 1 जुलाई को

• सभी नगरीय निकायों में एक साथ होगा वृक्षारोपण
• मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष सभी नगरों से जुडेंगे
• प्रत्येक निकाय में ठीक 9.30 बजे महापौर और पार्षद प्रत्याशी एक स्थान पर इकठ्ठा होकर करेंगे वृक्षारोपण
भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा 1 जुलाई को प्रातः 9.30 बजे भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम के पास स्मार्ट सिटी पार्क में भोपाल महापौर प्रत्याशी श्रीमती मालती राय और समस्त पार्षद प्रत्याशियों के साथ वृक्षारोपण करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष सभी को ‘‘ग्रीन संकल्प’’ दिलायेंगे। इस कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण किया जायेगा। साथ ही प्रदेश के 16 नगर निगम, 76 नगर पालिका और 255 नगर परिषदों में यह कार्यक्रम एक साथ होगा।
01 जुलाई को प्रातः 9.30 बजे प्रत्येक नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद में महापौर और पार्षद पद के प्रत्याशी एक स्थान पर एकत्रित होकर एक साथ वृक्षारोपण करेंगे। इस अवसर पर उन्हें ‘‘ग्रीन संकल्प’’ भी दिलाया जायेगा।

  • Related Posts

    इंदौर में शराब के नशे में दो कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    पत्थर और डंडों से फोड़े थे कारों के कांच, घटना का वीडियो हुआ था वायरल इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र के पल्हर नगर स्थित 60 फीट रोड पर शराब के नशे…

    साल में सिर्फ करवा चौथ पर खुलता है उज्जैन का चौथ माता मंदिर, सिंदूर-सिक्के और रुद्राक्ष के प्रसाद की अनोखी परंपरा

    जीवनखेड़ी स्थित मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 400 फीट लंबी चुनरी माता को अर्पित उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में करवा चौथ का पर्व विशेष आस्था और परंपरा के साथ…